रुन्नीसैदपुर में युवती को शादी की नीयत से भगाने का आरोप, फेसबुक पर शादी की फोटो आने के बाद मामला दर्ज

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 18 वर्षीय युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है. परिजनों को फेसबुक पर मिली शादी की तस्वीर के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब 18 वर्षीय युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है. युवती के पिता के आवेदन पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है.

खेत में थे परिजन, घर पर अकेली थी युवती

प्राथमिकी में युवती के पिता ने बताया कि 12 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे वह और परिवार के अन्य सदस्य धान की रोपनी करने खेत गए थे.

इस दौरान उनकी पुत्री घर पर अकेली थी. आरोप है कि इसी बीच आरोपित उसे शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए.

तीन लोगों को बनाया गया आरोपी

दर्ज प्राथमिकी में डुमरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी त्रिवेंद्र कुमार, उसके पिता कैलाश शर्मा और मां उर्मिला देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है.

परिजनों का आरोप है कि तीनों ने आपसी मिलीभगत से युवती को अपने साथ ले जाने की साजिश रची.

फेसबुक पर मिली शादी की तस्वीर

युवती के पिता ने आवेदन में कहा है कि खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि दोनों की शादी की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट की गई है.

हालांकि, युवती इस समय कहां है और किस स्थिति में है, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है.

पिता ने आवेदन में कही यह बात

आवेदन में युवती के पिता ने कहा है कि यदि दोनों ने अपनी इच्छा से शादी की है, तो लड़का उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करे.

उन्होंने यह भी लिखा है कि भविष्य में युवती के साथ किसी प्रकार की अनहोनी होने पर मायके पक्ष की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

रुन्नीसैदपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rakesh kumar sing

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >