डुमरा रोड में टायल्स शो-रूम में भीषण आग

शनिवार की शाम नगर के डुमरा रोड नाहर चौक स्थित तीन मंजिला साई होम डेकोर नामक टायल्स शो-रूम में भीषण आग लग गयी. इसमें लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है.

सीतामढ़ी. शनिवार की शाम नगर के डुमरा रोड नाहर चौक स्थित तीन मंजिला साई होम डेकोर नामक टायल्स शो-रूम में भीषण आग लग गयी. इसमें लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है. शो-रूम से अचानक आग की लपट व धुआं देखकर आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से फायर बिग्रेड की पांच दमकल गाड़ियां पहुंचकर तकरीबन दो घंटे की मशक्कत से आग पर नियंत्रण पा लिया. सूचना मिलने पर सदर एसडीपीओ-1 राम कृष्णा, जिला अग्निशामक पदाधिकारी गौतम कुमार, ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार समेत मेहसौल ओपी की पुलिस टीम पहुंचकर छानबीन किया. सदर एसडीपीओ ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 4.00 बजे दुकान को कर्मचारियों के द्वारा बंद किया गया था. लगभग 5.00 बजे बंद दुकान में आग लगने की जानकारी आसपास के दुकानदारों को हुई. तत्काल दुकान संचालक व पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस के द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दिया गया. करीब आधा घंटा के अंदर एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी के कर्मी मौके पर पहुचकर दुकान में लगे आग पर पानी डालने लगे. उक्त शो-रूम नगर के मिरचाईपट्टी पेठिया रोड निवासी सुकोमल कुमार की बतायी जा रही है. आग की खबर पाकर पहुंचे प्रतिष्ठान मालिक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. आग लगने का कारण प्रथमदृष्टया बिजली का शॉर्ट सर्किट लगना बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >