मध्याह्न भोजन घोटाले का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

थाने की पुलिस ने प्रखंड के विद्यालयों में वर्ष 2023 में हुए मध्याह्न भोजन के घोटाले के एक अभियुक्त सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

सुप्पी. थाने की पुलिस ने प्रखंड के विद्यालयों में वर्ष 2023 में हुए मध्याह्न भोजन के घोटाले के एक अभियुक्त सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि अभियुक्त की पत्नी प्रखंड के ही एक विद्यालय में कार्यरत है. सूचना मिली कि अभियुक्त पत्नी से मिलने आया हुआ है. जिसके बाद तुरंत पुलिस बलों के साथ छापा मारा गया. पुलिस को देखते ही अभियुक्त द्वारा विद्यालय की छत से कूदकर कर भागने का प्रयास किया गया, पर पुलिस की सतर्कता से अभियुक्त को दबोच लिया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >