लंबित मांगों को ले 12 को मदरसा शिक्षक करेंगे धरना-प्रदर्शन

मदरसा शिक्षक 12 आगामी सितंबर को दोपहर 2.00 बजे से अंबेडकर स्थल, डुमरा में अपने सैकड़ों शिक्षकों के साथ अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे.

सीतामढ़ी. मदरसा शिक्षक 12 आगामी सितंबर को दोपहर 2.00 बजे से अंबेडकर स्थल, डुमरा में अपने सैकड़ों शिक्षकों के साथ अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करेंगे. मदरसा डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश प्रवक्ता मो मनाजेरूल इस्लाम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस धरना-प्रदर्शन का उद्देश्य अपनी लंबित मांगों को सरकार के समक्ष रखना है. इसके बाद डीएम को मांग पत्र सौंपा जाएगा. मो मनाजेरूल इस्लाम ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2009 से ही मदरसा और मदरसा शिक्षकों के हित में सराहनीय कार्य किए हैं. उम्मीद है कि मुख्यमंत्री लंबित मांगों को पूरा करेंगे. मौके पर मो अजमल व मो जाहिद हुसैन मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >