sitamarhi news : चौकीदार के घर से नकदी, जेवरात समेत 12.50 लाख की चोरी

थाना क्षेत्र की भिट्ठा धर्मपुर पंचायत के भिट्ठा गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक चौकीदार के घर को निशाना बनाया. इस दौरान दो लाख नगद, आठ लाख मूल्य के जेवरात समेत करीब 12.50 लाख की संपत्ति चोरी कर ली.

पुपरी. थाना क्षेत्र की भिट्ठा धर्मपुर पंचायत के भिट्ठा गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक चौकीदार के घर को निशाना बनाया. इस दौरान दो लाख नगद, आठ लाख मूल्य के जेवरात समेत करीब 12.50 लाख की संपत्ति चोरी कर ली. चोरों ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. एक बकरी व तीन खस्सी भी उठाकर चोर ले गये. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार सिंह, दारोगा रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा गृहस्वामी को समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. इस संबंध में गृह्स्वामी चौकीदार रामदेव राय के पुत्र सत्यम कुमार के द्वारा स्थानीय थाना में एक आवेदन दिया गया है. जिसके मुताबिक गुरुवार की रात करीब 2.30 बजे के आसपास चोर चार चक्का गाड़ी से आए और घर के मुख्य दरवाज़ा का ताला काटकर घर में प्रवेश कर गया. घर में रखे गोदरेज व बक्सा का ताला तोड़कर बहन की शादी के लिए जमा किये हुए करीब आठ लाख का सोना व चांदी का आभूषण, दो लाख नगद, एक बकरी व तीन खस्सी, एक जोड़ी उजाला चप्पल लेकर भाग गया. रामदेव राय ने बताया कि चोर धारदार हथियार से मच्छरदानी पर भी प्रहार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >