sitamarhi news: रेडीमेड दुकान से हजारों मूल्य के सामान की चोरी

थाना क्षेत्र के माधोपुर चतुरी स्थित एक रेडीमेड दुकान से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए की कपड़े की चोरी कर ली. मामले को लेकर रणधीर कुमार ने शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है.

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के माधोपुर चतुरी स्थित एक रेडीमेड दुकान से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए की कपड़े की चोरी कर ली. मामले को लेकर रणधीर कुमार ने शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. घटना बीते 17 अप्रैल की रात्रि की है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि रात्रि में वह अपनी दुकान को बंद कर घर पर सोने चला गया. जब सुबह उठकर दुकान खोलने गया तो देखा कि रोशनदान को तोड़कर दुकान में रखें 15 पीस जींस पैंट व नौ पीस शर्ट के अलावा कई कपड़ा की चोरी कर लिया गया है. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दो लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की देर शाम नगर के जयपाल टोला में छापेमारी कर दो लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान स्थानीय निवासी पंकज कुमार के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >