sitamarhi news : एसडीओ ने की अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, क्लिनिक व दवा दुकानों की जांच

डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसडीओ इश्तेयाक अली अंसारी ने पीएचसी प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ शहर में अवैध रूप से संचालित कई नर्सिंग होम, क्लिनिक व दवा दुकानों की जांच किया.

पुपरी. डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसडीओ इश्तेयाक अली अंसारी ने पीएचसी प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ शहर में अवैध रूप से संचालित कई नर्सिंग होम, क्लिनिक व दवा दुकानों की जांच किया. एसडीओ ने रजिस्ट्री कार्यालय रोड स्थित सैफा हेल्थ क्लिनिक की जांच के दौरान संचालक से क्लिनिक से संबंधित आवश्यक कागजातों की मांग की, पर संचालक द्वारा उन्हें कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया. अंसारी अनवर क्लिनिक में संचालन नहीं थे. कई दवा दुकान में लाइसेंस सही पाया गया, पर संचालक नदारद थे. इस क्रम में कागजात उपलब्ध नही कराने वाले संचालकों के क्लिनिक व नर्सिंग होम को एसडीओ ने बंद रखने का निर्देश दिया. एसडीओ ने बताया कि सैफा हेल्थ क्लिनिक के संचालक को 24 घंटे के अंदर कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. समय पर कागजात के साथ उपस्थित नही होने पर क्लिनिक संचालक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. पीएचसी प्रभारी डॉ कफील अख्तर अंसारी ने बताया कि कई क्लिनिक निबंधित नही पाया गया. संचालकों से संबंधित कागजातों की मांग की गई है. अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है. मौके पर पीएचसी प्रभारी डॉ कफील अख्तर अंसारी, सीओ रामकुमार पासवान व लैब टेक्नीशियन राघवेंद्र प्रसाद समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >