जख्मी की इलाज के दौरान मौत

थाना क्षेत्र के पथराही गांव निवासी सुबोध मंडल की की मौत इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गई.

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के पथराही गांव निवासी सुबोध मंडल की की मौत इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गई. सड़क दुर्घटना शहर के सीतामढ़ी-डुमरा रोड में राजोपट्टी में शुक्रवार की देर शाम एक ऑटो से टक्कर के दौरान हो गई. इसके बाद उसे मुजफ्फरपुर रेफर किया गया. जहां से ठीक नही होने पर पटना भेज दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सुबोध के दो पुत्र एवं दो पुत्री हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >