महिलाओं से दुर्व्यवहार का विरोध करने पर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी मनोज मंडल द्वारा बराती निकलने के समय म्यूजिक सिस्टम पर डांस कर रही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

पुपरी. थाना क्षेत्र के गंगटी गांव निवासी मनोज मंडल द्वारा बराती निकलने के समय म्यूजिक सिस्टम पर डांस कर रही महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार का विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें मो अहमद खान, मो रजा, मो दानिश खान, जीशान खान, अदनान खान, साहिल खान, मो मजहर खान व मो अरबाज खान को नामजद समेत सात अज्ञात व्यक्ति को आरोपित किया गया है. आरोपितों पर लाठी-डंडे से मारपीट करने व पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया गया है. बताया गया है कि इस घटना में मनोज के चचेरे भाई सुवंश मंडल व चाची कलावती देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से सुवंश मंडल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >