धनकौल में बाइक की ठोकर से जख्मी आर्यन की सफदरगंज अस्पताल में हुई मौत

बीते एक जुलाई को धनकौल सरकारी स्कूल के समीप बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी हुए थाना अंतर्गत रतनपुरा गांव निवासी रामप्रताप सिंह के पुत्र

बाजपट्टी. बीते एक जुलाई को धनकौल सरकारी स्कूल के समीप बाइक की ठोकर से गंभीर रूप से जख्मी हुए थाना अंतर्गत रतनपुरा गांव निवासी रामप्रताप सिंह के पुत्र आर्यन कुमार की दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी है. बताया गया कि वह अपने मौसी के घर डुमरा थानाक्षेत्र के भाषर परसौनी अपने मामा के साथ जा रहा था. इसी क्रम में धनकौल सरकारी विद्यालय के पास एक बाइक सवार ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया था. इसमें आर्यन का सिर फट गया था और रीढ़ की हड्डी टूट गयी थी. उसके मामा उज्जवल कुमार द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिक की दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया था. गुरुवार को आर्यन का शव उसके गांव पहुंचा, तो गांव में मातम पसर गया. परिजन व सगे-संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >