आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में जख्मी राम उदार भंडारी के पुत्र गगन भंडारी के आवेदन पत्र पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुपरी. थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना में जख्मी राम उदार भंडारी के पुत्र गगन भंडारी के आवेदन पत्र पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें स्थानीय गांव निवासी दुर्गानंदन भंडारी, कालीचंद्र भंडारी, उदय भंडारी, अभय भंडारी समेत छह लोगो को नामजद आरोपी बनाया गया है. प्राथमिकी में बताया गया है कि सभी नामजद व्यक्ति पूर्व से ही घात लगाकर बैठा था. जब हम वहां गए तो गाली-गलौज करने लगा. जिसे हम मना किए तो सभी नामजद व्यक्ति द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया गया और जेब में रखे दो हजार रुपया भी निकाल लिया. 90 बोतल सौंफी शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार पुपरी. मद्य निषेध विभाग की टीम ने चोरौत थाना क्षेत्र के चंद्रसैना चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान 90 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक बाइक को जब्त कर लिया. वहीं, तस्कर भागने में सफल रहा. इस संबंध में जमादार मनीषा कुमारी के आवेदन पत्र पर मद्य निषेध थाना में अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >