स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई टीकाकरण से संबंधित जानकारी

गावी परियोजना के तहत मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित बुनियाद केंद्र में बड़वानी एआई के द्वारा प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ.

पुपरी. गावी परियोजना के तहत मंगलवार को प्रखंड कार्यालय स्थित बुनियाद केंद्र में बड़वानी एआई के द्वारा प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. बीडीओ सुगंध सौरव व पीएचसी प्रभारी डॉ कफील अख्तर अंसारी की उपस्थिति में स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी सेविका को टीकाकरण को सुदृढ़ करने के लिए सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर उन्मुखीकरण किया गया. कार्यशाला में जीरो डोज बच्चों को खोजकर उन्हें इंजेक्शन दिलाने में सहयोग करने पर विस्तार से चर्चा किया गया. मौके पर डीसीएम समरेंद्र नारायण वर्मा, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक समीर कुमार भारती, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक पूजा कुमारी, बीसीएम यूनिसेफ आलोक कुमार, डब्लूएचओ नसीम अंसारी, बड़वानी एआई के जिला समन्वयक राकेश कुमार सिंह , प्रखंड समन्वयक सुदीश कुमार राय, मो शाकिर हुसैन, बाल विकास परियोजना के पर्यवेक्षिका, एएनएम, सेविका, आशा फैसिलिटेटर समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >