सात अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी

आपदा प्रबंधन विभाग व बिहार मौसम सेवा केंद्र पटना द्वारा 7 अक्टूबर तक नेपाल व सीतामढ़ी जिला के अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा एवं वज्रपात होने की संभावना के आलोक में चेतावनी जारी किया हैं.

डुमरा. आपदा प्रबंधन विभाग व बिहार मौसम सेवा केंद्र पटना द्वारा 7 अक्टूबर तक नेपाल व सीतामढ़ी जिला के अधिकांश स्थानों पर भारी वर्षा एवं वज्रपात होने की संभावना के आलोक में चेतावनी जारी किया हैं. सीतामढ़ी व नेपाल में वस्तु स्थिति को देखते हुए डीएम रिची पांडेय ने रविवार को विभिन्न अंचलों में तटबंधों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि जल संसाधन विभाग के सभी कार्यपालक अभियंता, बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, एसडीओ व सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में रह कर तटबंधों का निरीक्षण करते रहें व आवश्यकतानुसार आवश्यक कार्रवाई करें. बताया गया कि वर्तमान में नदी के जल स्तर में गिरावट प्रारंभ हो गया है. जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण स्थिति पर निगरानी रखी जा रही हैं व सभी संबंधित अधिकारी डीएम के निदेशानुसार क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं.

–जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से की अपील

जिला प्रशासन ने सभी जिलावासियों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलें एवं नदी, तालाब, पोखर व जल जमाव वाले गड्ढ़ों से स्वयं व अपने परिवार के सदस्यों को दूर रखें. विशेष कर छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों को खतरनाक जल स्त्रोतों से दूर रखें एवं उन्हें नदी, तालाब व पोखर में स्नान न करने जाने दें. किसी आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06226-250316 पर सूचना दें. साथ ही आपात स्थिति की सूचना संबंधित थानाध्यक्ष, सीओ व एसडीओ को भी दी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >