मानदेय वृद्धि को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन

मानदेय में वृद्धि को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है.

सीतामढ़ी. मानदेय में वृद्धि को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्यकर्मियों ने मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया है. संघ के मुताबिक, शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए नियुक्त संविदागत एएनएम लंबे समय से मानदेय पुनरीक्षित करने की मांग कर रही है. संघ का कहना है कि संविदागत एएनएम व एमपीएचडब्ल्यू को राज्य स्वास्थ्य समिति के अधीन कार्यरत एएनएम की तुलना में कम मानदेय दिया जा रहा है, जो अन्यायपूर्ण है. स्वास्थ्यकर्मियों ने आरोप लगाया है कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है. संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मानदेय वृद्धि की मांग पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. मौके पर एएनएम कंचन कुमारी, अर्चना कुमारी, कल्पना कुमारी, सुधा कुमारी, पीयूष कुमारी, विभा कुमारी, राधा कुमारी, रूपम रानी, डिंपल कुमारी, बॉबी कुमारी व कुमकुम कुमारी समेत अन्य शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >