एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं

जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर के साथ सहज करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से नए वर्ष में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक सौगात दिया गया है.

सीतामढ़ी. जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर के साथ सहज करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की ओर से नए वर्ष में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर एक सौगात दिया गया है. यानी जिले के 15 प्रखंडों में पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण की स्वीकृति दी गई है. इसके बनने के बाद मरीजों को एक ही छत के नीचे इलाज और जांच की सभी सुविधाएं मिलेंगी. इन सुविधाओं को आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत मिलेगी. वहीं, जांच के नाम लूट से बचने का मौका मिलेगा. — मरीजों को भटकने से मिलेगी मुक्ति ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण होने के बाद आमजनों को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा और मरीजों को दर-दर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. दो मंजिले परिसर में एकीकृत डायग्नोस्टिक सेंटर सहित एक ही जगह पर मरीजों को एक्स-रे, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य तरह की जांच एक ही जगह पर होगी. लैब तकनीशियन जांच करेंगे. इस ब्लॉक हेल्थ यूनिट में एनएचएम का कार्यालय होगा, जहां ब्लॉक हेल्थ मैनेजर, अकाउंटेंट, ब्लॉक कम्यूनिटी मोबलाईजर, डाटा ऑपरेटर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का कक्ष रहेगा. इसके निर्माण की जिम्मेदारी बिहार मेडिकल स्वास्थ्य सेवाएं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएमआईसीएल) को दी गयी है. — प्रत्येक यूनिट पर 48.62 लाख खर्च राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक सुहर्ष भगत ने उक्त यूनिट के निर्माण की स्वीकृति दी है और प्रति यूनिट 46 लाख 62 हजार 831 रुपये की दर से 15 यूनिट के लिए 7.29 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. यह यूनिट जिले के बैरगनिया, बाजपट्टी, बथनाहा, बेलसंड, बोखड़ा, चोरौत, नानपुर, परिहार, पुपरी, रीगा, रून्नीसैदपुर, सोनबरसा, सुप्पी, परसौनी व सुरसंड बनना है. 15 वीं वित्त आयोग से निर्माण कार्य होना है. बताया गया है कि जांच की उक्त सुविधाएं होने के बाद मरीजों को बाहर में जांच कराने के बन पर आर्थिक शोषण से बहुत हद तक मुक्ति मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >