Sitamarhi News: थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी
इस मामले में दीपक सहनी की पत्नी समुद्री देवी ने चोरौत थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
प्राथमिकी में रमेश सहनी, राजू सहनी, विरु सहनी, लीला देवी, जयनारायण सहनी, घुरण सहनी, सूरज सहनी, ममता देवी, फुदन सहनी समेत अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रमेश सहनी को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
अन्य आरोपितों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार, मामले में नामजद अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
