अमरूद के पेड़ से लटका मिला युवती का शव

थाना क्षेत्र के दिग्घी पंचायत के हरिबेला गांव से पूरब पुरानी नदी के समीप अमरुद के पेड़ से लटके एक युवती का शव पुलिस ने रविवार को बरामद किया है.

बथनाहा. थाना क्षेत्र के दिग्घी पंचायत के हरिबेला गांव से पूरब पुरानी नदी के समीप अमरुद के पेड़ से लटके एक युवती का शव पुलिस ने रविवार को बरामद किया है. यह बात फैलने पर धीरे-धीरे घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ गयी. गांव में तरह-तरह के चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतका की पहचान दिग्घी पंचायत के हरिबेला गांव निवासी युनुस अंसारी की पुत्री खुशबुदा खातून के रुप में की गई है. घटनास्थल पर मृतका खुशबुदा का शव लाल रंग की ओढ़नी से लटका पाया गया. घटनास्थल से मृतका का आधारकार्ड एवं एक बैग में कुछ कपड़े व मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. मृतका के परिजनों से आवेदन मिलने के बाद स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है. पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है.

धनंजय चौधरी, थानाध्यक्ष

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >