रुपया का लालच देकर 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

आरोपी परमेश्वर साह 9 वर्षीय बच्ची को रुपये व सामान का लालच देकर अपने घर के पीछे बने एक फूस के घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि आरोपी परमेश्वर साह 9 वर्षीय बच्ची को रुपये व सामान का लालच देकर अपने घर के पीछे बने एक फूस के घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित बच्ची के परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच करायी. नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची के दादी के बयान पर मामला दर्ज किया गया है. स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात में गांव में पूजा चल रहा था. इसी बीच आरोपी के द्वारा पीड़ित बच्ची को रुपया देकर उसके साथी के साथ अपने घर के पीछे ले गया. उसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. वहीं दूसरी बच्ची को किसी को नहीं बताने की बात कहकर उसे भी रुपये देकर वहां से भगा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >