sitamarhi news : 4.50 लाख नकद व सोना के आभूषण लेकर युवती लापता

गाढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक करीब 22 वर्षीया युवती को अपने घर से करीब दो लाख पचास हजार रूपया मूल्य के आभूषण व चार लाख पचास हजार रुपया नकद के साथ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है.

रून्नीसैदपुर. गाढ़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक करीब 22 वर्षीया युवती को अपने घर से करीब दो लाख पचास हजार रूपया मूल्य के आभूषण व चार लाख पचास हजार रुपया नकद के साथ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत लापता युवती के पिता के बयान पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में गांव के हीं आदेश कुमार, राजेश कुमार, गुड्डू कुमार, रामसागर राय, पूनम देवी, महेश राय व रंजीत कुमार को आरोपित किया गया है. बताया है उनकी पुत्री घर से अपनी मां के सोना का करीब एक लाख रुपये मूल्य के एक भर के सोने की चैन, करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के डेढ़ भर सोना के कान की बाली व ब्रीफकेस में तिलक के लिये रखा हुआ चार लाख पचास हजार रुपया नकद लेकर घर से लापता है. जिसे आरोपित के द्वारा कहीं भगाकर ले जाया गया है. काफी खोजबीन करने पर भी उनकी पुत्री का पता नहीं चल सका है. कहा है कि लोगों से जानकारी मिली है कि आरोपितों के द्वारा उनकी पुत्री को बेचने या हत्या करने की नीयत से भागकर कहीं ले जाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >