सहियारा में डूबने से बच्ची की मौत

सहियारा थाना क्षेत्र की सहियारा पंचायत के वार्ड नंबर 14 कोदवारा गांव में रविवार को स्नान के क्रम में सात वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गयी.

बथनाहा. सहियारा थाना क्षेत्र की सहियारा पंचायत के वार्ड नंबर 14 कोदवारा गांव में रविवार को स्नान के क्रम में सात वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. जिसकी पहचान कोदवारा गांव निवासी अजय सहनी की पुत्री सुनीता कुमारी के रुप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, मासूम सुनीता के पिता अजय सहनी नदी में जाल से मछली मारकर अपने परिजन का जीवन यापन करते हैं. सुबह रोजाना की तरह जाल लेकर नदी में मछली पकड़ने निकले थे. पीछे से पुत्री सुनीता भी छोटा सा जाल लेकर निकली थी. वहीं, मछली पकड़ने के दौरान गहरे पानी में वह डूब गयी. सूचना पर पहुंंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >