sitamarhi news : स्नान के दौरान पोखर में डूबने से बच्ची की मौत

थाना क्षेत्र के नानपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित कुशवाहा मोहल्ला के राजू कुमार की पुत्री अनीशा कुमारी(10 वर्ष) की पोखर में डूबने से मौत हो गयी.

नानपुर. थाना क्षेत्र के नानपुर दक्षिणी पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित कुशवाहा मोहल्ला के राजू कुमार की पुत्री अनीशा कुमारी(10 वर्ष) की पोखर में डूबने से मौत हो गयी. घटना बुधवार की है. अनीशा अपने सहेलियों के साथ गांव के बच्चू पोखर में नहाने गयी थी. नहाने के क्रम में गहरे पानी में चली गयी और डूब गयी. सहेलियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग छलांग लगाकर पानी से निकाला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलने पर सीओ सुमित कुमार यादव, प्रशिक्षु पुअनि संदेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे. सीओ ने मृतका के परिजनों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >