sitamarhi news : प्रसूता ने अद्भुत बच्ची को दिया जन्म, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

जिले में गुरुवार को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में एक प्रसूता ने अद्भुत बच्ची को जन्म दिया.नवजात बच्ची के शरीर में चार हाथ और चार पैर एवं दो सीर हैं.

शिवहर: जिले में गुरुवार को सरोजा सीताराम सदर अस्पताल के प्रसव वार्ड में एक प्रसूता ने अद्भुत बच्ची को जन्म दिया.नवजात बच्ची के शरीर में चार हाथ और चार पैर एवं दो सीर हैं.जिसे देखने के लिए अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ लग गई.वहीं लोग बच्ची की तस्वीर भी लेने लगे.इस अद्भुत बच्ची को देखकर लोग तरह- तरह की चर्चा करने लगे हैं. कोई इसे कुदरत का करिश्मा तो कोई भगवान का अवतार बता रहे है.बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह 9 बजे के करीब शिवहर सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरनाही पूर्वी वार्ड नंबर 9 निवासी रामाकांत कुमार की 25 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी प्रसव कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंची थी.काफी मशक्कत के बाद 9:30 बजे के करीब नौर्मल प्रसव के दौरान बच्ची को जन्म दी तथा 1 घंटे के बाद बच्ची की मृत्यु हो गई.जबकि जन्म के उपरांत बच्ची की वजन पांच किलो 902 ग्राम बताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >