Sitamarhi News: प्रखंड क्षेत्र के पतनुका गांव में शनिवार को पूर्व मुखिया हरिनंदन राय के आवास पर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक (छपरा) के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई.
शिविर में दूर-दराज के इलाकों से आए मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सक ने परामर्श भी दिया.
273 मरीजों की हुई जांच
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. त्रिलोकी कुमार साह ने शिविर में पहुंचे 273 जरूरतमंद मरीजों की आंखों की जांच की.
जांच के दौरान मरीजों को आंखों की देखभाल और समय-समय पर जांच कराने की भी सलाह दी गई.
62 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
जांच में 62 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई. इन सभी मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया.
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सा सुविधा पहुंचाना और समय पर उपचार उपलब्ध कराना रहा.
जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
शिविर के दौरान सरपंच कुलदीप प्रसाद यादव, संस्थान के जिला प्रभारी अरविंद कुमार, सहदेव राय, चंदेश्वर शर्मा, बुझावन दास, रामचंद्र चौधरी, उपेंद्र राय, अनूपलाल राम, दिनेश राम, गोनू राम, मुकेश राय, जवाहर गुप्ता, मुकेश भंडारी, सोनू कुमार, गुड्डू साह और आदित्य कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
