सीतामढ़ी: आंखों की जांच से लेकर ऑपरेशन तक मुफ्त, बोखड़ा में जरूरतमंदों को बड़ी राहत

सीतामढ़ी के बोखड़ा प्रखंड में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर ने 247 जरूरतमंदों को राहत दी. शिविर में 38 लोगों में मोतियाबिंद की पहचान हुई, जिनका 31 अगस्त को मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा.

Sitamarhi News: सीतामढ़ी. बोखड़ा प्रखंड के पतनुका गांव में मंगलवार को पूर्व मुखिया हरिनंदन राय के दरवाजे पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया. अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक, सारण के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 247 गरीब और जरूरतमंद मरीजों की आंखों की जांच की गयी. जांच के दौरान 38 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई.

247 मरीजों की आंखों की हुई जांच

शिविर का आयोजन पूर्व सरपंच वीणा यादव की ओर से सेवा भावना के तहत कराया गया. अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अभिनव कुमार साह ने दूर-दराज से पहुंचे 247 मरीजों की आंखों की जांच की.

जांच के दौरान 38 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान की गयी. चिन्हित मरीजों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गयी है.

31 अगस्त को होगा नि:शुल्क ऑपरेशन

मोतियाबिंद से चिन्हित मरीजों को 31 अगस्त को बस से अस्पताल ले जाया जाएगा. वहां लेंस प्रत्यारोपण के माध्यम से उनका नि:शुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा.

ऑपरेशन के साथ मरीजों को दवा, चश्मा, भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मुफ्त उपलब्ध करायी जाएंगी.

गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मिली राहत

नेत्र जांच शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे गरीब और जरूरतमंद मरीजों ने अपनी आंखों की जांच करायी. शिविर के माध्यम से मरीजों को इलाज और आगे की चिकित्सा प्रक्रिया की जानकारी भी दी गयी.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी: दो दशक बाद सड़क बनने की जगी उम्मीद, पेड़ और बिजली पोल ने फिर रोक दिया काम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >