sitamarhi news : मारपीट कर चार लोगों को जख्मी किया, आठ पर प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के बलहा मकसूदन गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी रंभा देवी के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है

पुपरी. थाना क्षेत्र के बलहा मकसूदन गांव निवासी अनिल कुमार की पत्नी रंभा देवी के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें गांव के ही विक्की कुमार चौधरी, पंकज चौधरी, विवेक जायसवाल, इंद्रजीत कुमार, आकाश कुमार, अभिषेक कुमार, गौरी शंकर चौधरी व ललिता देवी व अन्य को आरोपित किया गया है. आरोपितों पर लाठी-डंडे व लोहे की राॅड से लैश होकर घर से घसीटते हुए बाहर निकालकर मारपीट कर जख्मी करने व बचाव में आयी सास गरीबनी देवी एवं जाउत संजीव कुमार को भी मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया है. वहीं, लाखों रुपये के जेवर व नगदी छीन लेने तथा जाते वक्त रास्ते में मिले पति अनिल कुमार को भी लाठी-डंडा व राॅड से मारपीटकर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >