sitamarhi news : अंतरराज्य हाईवे चोर गिरोह के चार गिरफ्तार

बिहार में आतंकी हमले की आशंका को लेकर शिवहर पुलिस द्वारा सीमावर्ती चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अंतरराज्य हाईवे चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है.

शिवहर: बिहार में आतंकी हमले की आशंका को लेकर शिवहर पुलिस द्वारा सीमावर्ती चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अंतरराज्य हाईवे चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने सभी अंतरराज्य उत्तर प्रदेश के हाईवे चोर गिरोह के चार संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मंगलवार को एसएसपी शैलेश कुमार सिन्हा के हवाले से एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि पांच मई सोमवार को श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवहर जिला के सीमावर्ती भटहां चेक पोस्ट पर पुलिस बलों द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान चेक पोस्ट के समिप स्थित यात्री शेड के पास चार व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में खड़े थे. इस बीच पुलिस को अपने ओर आते देख सभी चारों संदिग्ध व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे. जिन्हें वहां पर उपस्थित पुलिस बलों ने खदेड़ कर पकड़ा लिया और पुलिस द्वारा पूछताछ में चार संदिग्ध व्यक्ति उत्तर प्रदेश राज्य के मैनपुरी जिले के कुरवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नागला उसरा गांव निवासी नारायण दास के पुत्र रवि कुमार, फिरोजाबाद जिले के लाईनपार थाना क्षेत्र अंतर्गत संतनगर गांव निवासी स्व.सुरेश चन्द्र के पुत्र राजकुमार उर्फ गंजा, मैनपुरी जिले के कुरवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नागला उसरा नगरा निवासी महावीर सिंह के पुत्र थाना सिंह एवं अमित सिंह के रुप में पहचान की गई है. पुलिस द्वारा पूछताछ में सभी ने स्वीकारोक्ति बयान में यह बताया कि वे सीतामढ़ी, शिवहर व मोतिहारी रोड में हर आने- जाने वाले यात्रि बसों, टेम्पु आदि में यात्रियों का बैग/सामान/मोबाईल/ज्वैलरी आदि का चोरी करते है. पुलिस द्वारा तलाशी व जॉचोंपरांत सभी के पास से चांदी की पायल- 2 जोड़ा, चांदी की अंगूठी- 1, रोल गोल्ड की चेन- 1, चोरी की मोबाईल- 4, चोरी की साडी- 3 के साथ बरामद किया है. इस संबंध में श्यामपुर भटहां थाना द्वारा कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >