sitamarhi news : होमगार्ड बहाली: प्रथम दिन की परीक्षा रद्द, नौ से 20 मई तक की परीक्षा बरकरार

जिले में होमगार्ड की बहाली की प्रक्रिया में प्रथम दिन सोमवार को ही तकनीकी कारणों से पेंच फंस गया. इस कारण प्रथम दिन बहाली की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी और इसे स्थगित कर दिया गया है.

सीतामढ़ी. जिले में होमगार्ड की बहाली की प्रक्रिया में प्रथम दिन सोमवार को ही तकनीकी कारणों से पेंच फंस गया. इस कारण प्रथम दिन बहाली की प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी और इसे स्थगित कर दिया गया है. यानी पांच मई 25 की बहाली की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अलग से तिथि निर्धारित की जायेगी. इस आशय की जानकारी वरीय जिला समादेष्टा गौतम कुमार ने दी है. बताया गया है कि अन्य तिथियों को निर्धारित दक्षता परीक्षा यथावत रहेगी. गौरतलब है कि प्रथम दिन होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 100 अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन किया गया. अभ्यर्थियों को चेस्ट नंबर एवं चिप लगा जैकेट दिया गया. दौड़ के बाद तकनीकी कारणों से आगे की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई. 439 सीटों के लिए उक्त बहाली हो रही है. इसमें 14,763 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसमें 2525 महिला व 11538 पुरुष अभ्यर्थी है. आठ, नौ, 10,13,14,15,16, 17, 19 व 20 मई को होनी वाली दक्षता परीक्षा जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >