मठ प्रांगण में लगी आग, मूर्ति के कुछ भाग जले

थाना क्षेत्र की गिसारा पंचायत अंतर्गत मुरौल गांव के वार्ड संख्या दो स्थित मठ में शुक्रवार की शाम मठ प्रांगण में बने पुजारी बाबा होरिलदास के खपरैल व फूस के मकान में आग लगने से बर्तन, अनाज, कपड़ा सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गया.

परसौनी. थाना क्षेत्र की गिसारा पंचायत अंतर्गत मुरौल गांव के वार्ड संख्या दो स्थित मठ में शुक्रवार की शाम मठ प्रांगण में बने पुजारी बाबा होरिलदास के खपरैल व फूस के मकान में आग लगने से बर्तन, अनाज, कपड़ा सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गया. इस घटना में मठ में स्थापित मूर्ति के कुछ भाग जल गया. घटना की जानकारी मिलने पर सीओ प्रिंस प्रकाश ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मठ अंतर्गत बाबा होरिल दास के घर मे चिंगारी से आग लग गयी. देखते ही देखते आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस अगलगी की घटना में घर में रखे बर्तन, कपड़ा, अनाज सहित सभी सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. पीड़ित परिवार को तत्काल राहत का सामग्री पोलोथिन व अनाज दिया गया है. सीओ ने बताया कि मामले की जांच की गयी है. सरकारी सहायता राशि के लिए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >