रामनगरा में महिला की हत्या मामले में एफआइआर दर्ज

थाना क्षेत्र के रामनगरा में बीते 30 अगस्त की रात को गोली मारकर हत्या मामले में मृतक सोनिया देवी के पुत्र अरविंद कुमार के आवेदन के आलोक में एफआइआर दर्ज की गयी है.

रीगा. थाना क्षेत्र के रामनगरा में बीते 30 अगस्त की रात को गोली मारकर हत्या मामले में मृतक सोनिया देवी के पुत्र अरविंद कुमार के आवेदन के आलोक में एफआइआर दर्ज की गयी है. जिसमें ग्रामीण रामलखन सिंह, रामसिकिल सिंह, रामबाबू सिंह, अमरावती देवी, दीपक कुमार, संतोषी कुमारी एवं अज्ञात को आरोपित किया गया है. बताया गया कि उक्त आरोपित लोगों के द्वारा हमारे परिवार को पूर्व में कई बार जान से मारने की धमकी दी गयी थी. बीते शनिवार को उक्त लोगो के द्वारा हथियार लेकर घर मे घुसकर मां को छोटी बहन के सामने गोली मारकर हत्या कर दिया. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उक्त मामले को लेकर प्राप्त आवेदन के आलोक में एफआइआर दर्ज कर मामले में संलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी की कारवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >