पुत्री के अपहरण की दर्ज करायी प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने के मामले में अपहृता के पिता के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुपरी. थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लेने के मामले में अपहृता के पिता के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें भारती देवी व विजय भंडारी को नामजद बनाया गया है. प्राथमिकी के अनुसार पिता ने आशंका जतायी है कि उक्त नामजद द्वारा मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर कर कहीं ले गयी है. मधुबनी चौक से बाइक की चोरी, प्राथमिकी पुपरी. थाना क्षेत्र के मधुबनी चौक से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गयी. इस संबंध में बाइक मालिक थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी पंकज कुमार के आवेदन पर स्थानीय थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >