बाइक सवार युवक की मौत मामले में प्राथमिकी

स्थानीय पीएचसी के समीप सोमवार की रात स्कॉर्पियो से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत की घटना को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

पुपरी. स्थानीय पीएचसी के समीप सोमवार की रात स्कॉर्पियो से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत की घटना को लेकर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मृतक बहेड़ा जाहिदपुर गांव निवासी रितेश कुमार के पिता अनिल मिश्र ने पुलिस को आवेदन दिया है. जिसमें वह बताया है कि घटना की रात रितेश अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी क्रम में स्कॉर्पियो के चालक ने लापरवाही से बाइक में ठोकर मार दिया. जिस वजह से रितेश कुमार (21 वर्ष) की मौत हो गयी है. पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक झझिहट के मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया. जिसे बाद में जमानत पर मुक्त कर दिया गया. करेंट से मजदूर की मौत मामले में यूडी केस

पुपरी. थाना क्षेत्र की हरिहरपुर पंचायत अंतर्गत फुलवरिया गांव में 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार के स्पर्श में आने से एक मजदूर की हुई मौत के मामले में स्थानीय थाना में यूडी केस दर्ज की गयी है. मृतक मजदूर नारायणपुर गांव के उपेंद्र महतों की पत्नी जय सुंदर देवी के आवेदन पर केस की गयी है. गौरतलब है कि फुलवरिया गांव के महेंद्र साह के फुसनुमा घर के छप्पर पर प्लास्टिक डालने का प्रयास कर रहे मजदूर झूल रहे 11 हजार वोल्ट धारा प्रवाहित होने वाली विद्युत तार के स्पर्श में आ गए. लिहाजा करेंट लगने से मजदूर उपेंद्र महतो की मौत हो गयी.

जमीनी विवाद को लेकर की मारपीट, 23 पर नामजद

बाजपट्टी. थाना क्षेत्र के हरपुरवा गांव निवासी सदरे आलम नोमानी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मोतिउर रहमान, मो जहीर उर्फ गुड्डू सहित 23 लोगों को नामजद अभियुक्त बताया है. घटना 30 जून की है. बताया है कि उक्त सभी आरोपियों ने जमीनी विवाद में सुबह 11:00 बजे वादी को भद्दी-भद्दी गालियां दी और उसे जान से हत्या कर देने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >