तीन डाककर्मियों पर 16.25 लाख के गबन की प्राथमिकी

केंद्रीय अनुमंडल, सीतामढ़ी डाक निरीक्षक सरोज कुमार ने बाजपट्टी के संगीता सिंह एमपीकेबीवाइ अभिकर्ता, उप डाकघर, बाजपट्टी, इंद्रजीत कुमार

बाजपट्टी. केंद्रीय अनुमंडल, सीतामढ़ी डाक निरीक्षक सरोज कुमार ने बाजपट्टी के संगीता सिंह एमपीकेबीवाइ अभिकर्ता, उप डाकघर, बाजपट्टी, इंद्रजीत कुमार, ग्राम डाक सेवा, बेलहिया तथा गोपालजी झा, पूर्व डाकपाल, बाजपट्टी उप डाकघर के खिलाफ 16 लाख 25 हजार 500 रुपये गबन का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में बताया गया है कि मूल खाते के पासबुक के प्रथम पृष्ठ एवं आगे का जमा सभी हस्तलिखित इंद्राज किए गए हैं, लेकिन वास्तविक तौर पर रकम को विभाग के हिसाब में नहीं लिया गया. आरोपितों द्वारा गबन कर लिया गया है. आरोपितों ने बयान में भी स्वीकार किया है. मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआइ रवि रंजन कुमार को दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >