बकाया रुपये को लेकर स्कूल संचालक व ड्राइवर में मारपीट

थाना क्षेत्र के योगवना के समीप एक निजी विद्यालय के संचालक एवं स्कूल के ड्राइवर के बीच बकाए रुपये को लेकर मारपीट हो गयी.

रीगा. थाना क्षेत्र के योगवना के समीप एक निजी विद्यालय के संचालक एवं स्कूल के ड्राइवर के बीच बकाए रुपये को लेकर मारपीट हो गयी. स्कूल संचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. रीगा गांव निवासी सुशील झा के पुत्र कन्हाई कुमार झा जो विद्यालय में ड्राइवर के रूप में काम किया करता था. ड्राइवरी का काम किसी कारणवश छोड़ दिया था. बुधवार को बकाया रुपये मांगने के कारण दोनों पक्ष में बात बढ़ गयी तथा मारपीट हो गयी. जिसमें दोनों पक्ष जख्मी हो गया. जिसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया है. स्कूल के संचालक पिपरा गांव निवासी गुलाब सिंह के पुत्र कुंदन कुमार को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि मारपीट की घटना पुराने रुपये को लेकर हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >