देसी चुलाई शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर सोमवार को सौरिया सुकलु टोल गांव में छापेमारी कर शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए 10 देसी चुलाई शराब

बोखड़ा. थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर सोमवार को सौरिया सुकलु टोल गांव में छापेमारी कर शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए 10 देसी चुलाई शराब के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान आशा देवी के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि मौके से शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण व बर्तन आदि भी बरामद किया गया है. कुल 500 लीटर जब्त शराब को विनष्ट किया गया. इस संबंध में बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में गिरफ्तार महिला के अलावा राम ईश्वर सहनी को आरोपित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >