किसान अन्यत्र गन्ना न ले जाएं, एक सप्ताह में होगा भुगतान : महाप्रबंधक

चीनी मिल के मुख्य महा प्रबंधक पुतुर देवराजुलु ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया.

रीगा. चीनी मिल के मुख्य महा प्रबंधक पुतुर देवराजुलु ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि चीनी मिल का सभी महत्वपूर्ण पार्ट्स बदलकर अब नया कर दिया गया है. अब चीनी मिल की पेराई क्षमता प्रतिदिन 50 हजार क्विंटल हो गई है. इस बार पूरे सीजन में 30 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई करने का लक्ष्य रखा गया है. विगत वर्ष किसानों के खेत में लगा कुल गन्ना खरीद कर उसके मूल्य का भुगतान कर दिया गया. जबकि चीनी मिल को विगत वर्ष घाटा उठाना पड़ा. इस बार चीनी मिल सुचारू रूप से चलेगा तो किसान और मजदूर दोनों लाभान्वित होंगे. महाप्रबंधक ने कहा कि रीगा चीनी मिल के रिजर्व क्षेत्र का गन्ना कहीं दूसरे जगह न जाए. कारण कि एक सप्ताह में गन्ना मूल्य का भुगतान चीनी मिल करेगा. साथ ही दूसरे देश को गन्ना देने से राष्ट्रीय क्षति भी होगी. अगले गन्ना रोपाई सीजन में 50 हजार क्विंटल गन्ना का बीज किसानों को दिया जाएगा. उसके मूल्य का सधान अगले सीजन में किया जाएगा. चीनी मिल के आग्रह पर इफको कंपनी चीनी मिल क्षेत्र में खाद की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक दुकान खोलने को तैयार है. ताकि किसानों को सहूलियत से सभी प्रकार का खाद प्राप्त हो सके. ईंख प्रबंधक पवन कुमार सिंह ने बताया कि 15 हजार एकड़ में गन्ना की खेती होगी. ताकि चीनी मिल के लायक गन्ना का उत्पादन हो सके. गन्ना प्रबंधक अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चीनी मिल इलाके के लिए वरदान था, है, और रहेगा. किसानों और मजदूरों की खुशहाली इलाके में अब लौटेगी. किसान अधिक से अधिक गन्ना की खेती करें. मौके पर कृष्ण नंदन सिंह व आदित्य कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >