बेलसंड में बिजली के करेंट से किसान की मौत

थाना क्षेत्र के मधकौल गांव के सरेह में गुरुवार की शाम बिजली के करेंट लगने से एक किसान की मौत हो गयी.

बेलसंड. थाना क्षेत्र के मधकौल गांव के सरेह में गुरुवार की शाम बिजली के करेंट लगने से एक किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान मधकौल गांव निवासी ब्रजकिशोर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. वहीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, मनोज सिंह बागमती नदी के तटबंध के पास खेत में पटवन करने गये थे. पटवन के दौरान ही पोल में करेंट आ गया, जिसके स्पर्श से उनकी मौत हो गयी. देर शाम तक जब मनोज सिंह वापस घर नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन शुरू की. इस क्रम में ही खेत में मृत पाया गया. मृतक तीन भाइयों में माझिल था. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >