sitamarhi news : पैतृक गांव गड़हिया में इंजीनियरिंग छात्र का शव पहुंचते ही सभी की आंखें हुईं नम

खड़गपुर आइआइटी कॉलेज के इंजीनियरिंग छात्र मोहम्मद आसिफ कमर का शव मंगलवार को पैतृक गांव गड़हिया गांव वार्ड 16 में पहुंचते ही कोहराम मच गया.

शिवहर: खड़गपुर आइआइटी कॉलेज के इंजीनियरिंग छात्र मोहम्मद आसिफ कमर का शव मंगलवार को पैतृक गांव गड़हिया गांव वार्ड 16 में पहुंचते ही कोहराम मच गया. शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. आसिफ कमर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. छात्र आसिफ कमर के अंतिम संस्कार के जनाजे में आसपास के इलाकों के हजारों लोग शामिल हुए. मालूम हो कि सेवानिवृत्त शिक्षक मास्टर कमरुद्दीन साहब के पुत्र मोहम्मद आसिफ कमर खड़गपुर आइआइटी कॉलेज में सिविल इंजीनियर के लास्ट इयर की पढ़ाई कर रहा था. इसी दौरान बीते शनिवार की देर रात कॉलेज कैंपस के मदनमोहन मालवीय स्थित कमरे में छात्र आसिफ कमर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. छात्र का शव पंखे से लटका हुआ अवस्था में पुलिस ने बरामद किया था. हालांकि परिजनों का कहना है कि मौत की खबर मिलने के दो घंटे पूर्व छात्र आसिफ कमर से बात हुई थी. जहां किसी प्रकार की परेशानी या तनाव जैसी कोई बात नहीं थी. आशंका जताई जा रही है कि साजिश के तहत किसी ने उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया है. वहीं छात्र आसिफ कमर की मौत की सूचना मिलते ही परिजन रविवार की सुबह में ही खड़गपुर आइआइटी कॉलेज के लिए रवाना हो गए. वहीं बेटे के शव को देखते ही मां गड़हिया उर्दू मिडिल स्कूल की शिक्षिका सविहा खातून का कलेजा फट रहा था. वह दहाड़ मार-मार कर रोने लगी. मां की चीत्कार से पूरा गड़हिया गांव का इलाका गमगीन हो गया. लोगों की मानें तो छात्र आसिफ कमर शुरू से ही पढ़ने में काफी तेज था. पूरे गांव के लोगों से उसका बेहतर रिश्ता था. लोगों ने इस घटना को कॉलेज प्रशासन एवं खड़गपुर पुलिस प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >