प्रतिदिन 20 एमएम से अधिक बारिश का अनुमान

जिले में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ लिया है. सोमवार की रात को जिले के तमाम इलाकों में रात भर झमाझम बारिश हुई.

सीतामढ़ी. जिले में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ लिया है. सोमवार की रात को जिले के तमाम इलाकों में रात भर झमाझम बारिश हुई. देर सुबह को जाकर बारिश रुकी. कुछ घंटे की मोहलत के बाद चारों दिशाओं से काले-काले बादलों का फिर जमावड़ा हुआ और शहर समेत जिले भर में फिर से बारिश शुरू हो गयी. सोमवार की रात की बारिश से खेतों में धान की रोपनी लायक पानी भर गया है. किसान रामसागर महतो, रमेश मिश्र व अवधेश सिंह समेत अन्य ने बताया कि इस रफ्तार में दो दिन और बारिश हुई तो बाढ़ का खतरा भी बढ़ सकता है, जो धान की रोपनी को प्रभावित कर सकता है. इसकी आशंका बढ़ गयी है. यह आशंका तब और पुष्ट हो गया, जब जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ राम इश्वर प्रसाद ने भारत मॉसम विभाग द्वारा जिले के लिए जारी एडवाइजरी के हवाले से बताया कि अगले पांच दिन तक जिले में लगातार बारिश का अनुमान जताया गया है. आगामी सात जुलाई तक धूप नहीं खिलने का पूर्वानुमान जताया गया है. इस बीच भारी बारिश हो सकती है. वहीं, इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 30 से 32 और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान जताया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >