Sitamarhi : इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा ने की खुदकुशी

थाना क्षेत्र के छतौना बिशुनपुर स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार की रात छात्रा ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.

शिवहर/पिपराही: थाना क्षेत्र के छतौना बिशुनपुर स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार की रात छात्रा ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. इसको लेकर कॉलेज में अफरातफरी का माहौल हो गया. सूचना पाकर घटनास्थल पर डीएम विवेक रंजन मैत्रेय एवं एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचे. घटना की जानकारी ली. प्राचार्य डॉ. केशवेंद्र चौधरी ने बताया कि इलेक्ट्रिकल की फाइनल इयर की छात्रा आकांक्षा कुमारी ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी की है. वह मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाली थी. सुसाइड करने के कारण का पता नहीं चल सका है. पुलिस जांच में जुट गई है. छात्रा के माता-पिता मुजफ्फरपुर से शिवहर पहुंच गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >