परिवार के एक महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह से जोड़ने पर बल

भाजपा गाढ़ा मंडल की ओर से कौड़ियालालपुर पंचायत के कौड़िया गोट में पार्टी के पंचायत अध्यक्ष चंदन मंडल के आवास पर मंडल क्षेत्र के जीविका दीदी की सभा हुई.

रुन्नीसैदपुर. भाजपा गाढ़ा मंडल की ओर से कौड़ियालालपुर पंचायत के कौड़िया गोट में पार्टी के पंचायत अध्यक्ष चंदन मंडल के आवास पर मंडल क्षेत्र के जीविका दीदी की सभा हुई. पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कुमारी सपना व पंचायत अध्यक्ष मंडल ने केंद्र व राज्य की एनडीए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न विकासात्मक व जन उपयोगी योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रत्येक परिवार के एक महिलाओं को जीविका स्वयं सहायता समूह से जोड़ने पर बल दिया गया. बताया गया कि उक्त कार्यक्रम में करीब 160 जीविका दीदी, जीविका से जुड़ी व स्थानीय महिलाओं ने अपनी भागीदारी दी. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के टीवी पर लाइव प्रसारण को एलईडी के माध्यम से प्रसारित किया गया. मौके पर पार्टी नेता नवीन ठाकुर, मुनेंद्र ठाकुर, किरण ठाकुर, संजय सिंह, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह, उदय कुशवाहा, नंदकिशोर ठाकुर, मनीष कुमार, सुनीता देवी, रीता देवी, मंजू देवी नगीना देवी, वीणा देवी, शांति देवी, मनीषा देवी, शोभा देवी, नीलम देवी, मूर्ति देवी, सीता देवी, विभा देवी, रंजू देवी, किरण देवी, बबिता देवी व रेखा देवी समेत अन्य मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >