बुर्जुग महिला को रॉड से हमला कर किया लहूलुहान

नगर थाना क्षेत्र के मुरलिया चक गांव में कुछ लोगों ने पुलिस को आवेदन देने को लेकर एक बुर्जुग महिला को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया.

सीतामढ़ी. नगर थाना क्षेत्र के मुरलिया चक गांव में कुछ लोगों ने पुलिस को आवेदन देने को लेकर एक बुर्जुग महिला को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. जख्मी की पहचान स्थानीय निवासी ईसा राइन की 70 वर्षीय पत्नी समीना खातून के रूप में की गयी है. पीडिता ने थाना पुलिस को आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में ग्रामीण मो जनीस, मो तुफानी, मो जुल्मी, साजदा खातून, रहाना खातून, खुशबू खातून, सबनम खातून को आरोपी बनाया गया है. पीड़िता ने कहा है कि 12 अप्रैल की शाम 7.00 बजे किराना दुकान में सामान लाने जा रही थी कि सभी आरोपी पहले से थाने में दिये आवेदन को लेकर चारों तरफ से घेर कर मारपीट करने लगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >