ई-रिक्शा चलाते वक्त आंख में घुसा शीशा, अब अंधेरे में जिंदगी, गोविंद की मदद को आगे आया चालक संघ

ई-रिक्शा चलाते समय आंख में ग्लास लगने से घायल गोविंद कुमार को चालक संघ ने आर्थिक सहायता दी. उनकी एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे परिवार आर्थिक संकट में है. संघ ने सरकारी सहायता और नौकरी की मांग की है.

Sitamarhi News: ई-रिक्शा चलाने के दौरान ग्लास का टुकड़ा आंख में लगने से घायल नगर निगम के वार्ड संख्या 42 भैरोकोठी निवासी गोविंद कुमार को ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ ने आर्थिक सहायता दी. संघ के पदाधिकारियों ने निजी कोष से उन्हें सहायता राशि का चेक प्रदान किया.

बताया गया कि दुर्घटना में गोविंद कुमार की एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है. ऑपरेशन के बाद आंख से ग्लास का टुकड़ा निकाला गया. हादसे के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

आंख गंवाने वाले ई-रिक्शा चालक को आर्थिक सहायता प्रदान करते संघ के अध्यक्ष व अन्य.

ई-रिक्शा चलाने के दौरान हुआ हादसा

गोविंद कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. इसी दौरान आंख में ग्लास का टुकड़ा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये.

दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान ऑपरेशन कर उनकी आंख से ग्लास का टुकड़ा निकाला गया. हादसे में उनकी एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गयी है.

संघ ने आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया मदद का हाथ

गोविंद कुमार की स्थिति को देखते हुए ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ के पदाधिकारियों ने अपने निजी कोष से आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी. संघ की ओर से उन्हें चेक प्रदान किया गया.

संघ के जिलाध्यक्ष दीपलाल दास ने कहा कि हादसे के बाद गोविंद कुमार के परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. ऐसे समय में संगठन की ओर से जरूरत के अनुसार सहयोग किया जा रहा है.

सरकारी सहायता, पेंशन और नौकरी की मांग

संघ के जिलाध्यक्ष दीपलाल दास ने सरकार और जिला प्रशासन से गोविंद कुमार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने जल्द दिव्यांग पेंशन देने के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी मांग रखी.

उन्होंने कहा कि आंख की रोशनी प्रभावित होने के बाद गोविंद के लिए सामान्य रूप से काम करना मुश्किल हो गया है. ऐसे में परिवार को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा की जरूरत है.

नौ वर्षों से सेवा के क्षेत्र में काम कर रहा संघ

संघ के सचिव शाहिद अली ने बताया कि संगठन पिछले नौ वर्षों से सेवा के क्षेत्र में काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक चालकों से किसी प्रकार की सहयोग राशि नहीं ली गयी है.

उन्होंने बताया कि 12 सितंबर को हुई आमसभा में करीब 500 चालकों ने 10 रुपये का कूपन शुरू करने पर सहमति दी है. इस योजना का उद्देश्य जरूरतमंद चालकों की सहायता के लिए संसाधन जुटाना है.

कूपन योजना से जरूरतमंद चालकों की मदद का प्रयास

शाहिद अली ने कहा कि कूपन योजना में चालकों के साथ आम लोगों और जिला प्रशासन का सहयोग मिला तो जरूरतमंद चालकों तक सहायता पहुंचाने का काम आगे बढ़ाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य चालकों के बीच आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना और दुर्घटना या विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है.

मौके पर जितेंद्र कुमार राम, नीरज ठाकुर, देवेंद्र महतो, श्याम ठाकुर, राहुल पाल, दीपक पाल, अफरोज खान और आफताब आलम उर्फ पाले खान समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >