सीतामढ़ी में भीषण चोरी: सूने घर से 12 लाख के गहने और कागजात उड़ाए

सीतामढ़ी के गोपीनाथपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया. अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Sitamarhi crime News: सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र स्थित गोपीनाथपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक सूने पड़े मकान को निशाना बनाया है. अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए. घटना के समय पूरा परिवार अरुणाचल प्रदेश गया हुआ था. पीड़ित परिवार को जब पड़ोसी से ताला टूटने की सूचना मिली, तब मामले का खुलासा हुआ.

पांच कमरों के ताले तोड़कर अलमारी से की अलमारी से चोरी

पीड़िता सोनी कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि ससुर के निधन के बाद पेंशन से जुड़े काम के लिए उनके पति परिवार संग अरुणाचल प्रदेश गए थे. वह खुद अपने मायके विश्वनाथपुर में थीं. सूचना पाकर जब वह ससुराल पहुंचीं, तो घर के सभी पांचों कमरों और छत पर रखी गोदरेज अलमारी के ताले टूटे मिले. चोर अलमारी से करीब छह भर सोने के गहने, आधा किलो चांदी और जरूरी कागजात समेट ले गए.

डायल-112 की टीम ने की जांच, प्राथमिकी दर्ज

घटना की जानकारी तुरंत डायल-112 को दी गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए. डुमरा थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर मामले का जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rahul gautam

Published by: Sumit Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >