नौ से 13 अगस्त तक होगी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता

जिले में मशाल खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में समाहरणालय संवाद कक्ष में बैठक का आयोजित की गई.

शिवहर: जिले में मशाल खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में समाहरणालय संवाद कक्ष में बैठक का आयोजित की गई. जिसमें बताया गया कि खेल कार्यक्रम के तहत 05 खेल जैसे एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीवॉल, कबड्डी एवं साइकिलिंग का जिला स्तरीय आयोजन दो आयुवर्ग जो अन्डर-14 एवं अंडर-16 में बालक एवं बालिका वर्ग में खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा कराया जाएगा. यह खेल प्रतियोगिता का आयोजन 09 से 13 अगस्त तक चलेगी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन नवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में (एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी एवं साईकिलिंग) कराया जाएगा तथा साईकिलिंग प्रतियोगिता शिवहर- टू- सीतामढ़ी मेन रोड पर कमरौली तक कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >