सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन

मधुबनी चौक – चोरौत सड़क निर्माण में कथित गड़बड़ी के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

पुपरी. मधुबनी चौक – चोरौत सड़क निर्माण में कथित गड़बड़ी के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन में शामिल अरविंद कुमार अमित, प्रह्लाद राय, भारत भूषण सहनी, कौशल किशोर राय, दिलीप राय, रवि रंजन ठाकुर, रजनीश राय, शिवजी राम, विजय सहनी, शंकर राय, सुरेश सहनी, कन्हैया ठाकुर, प्रभाकर कुमार, जंगली राम समेत अन्य का कहना था कि करीब 83 करोड़ की लागत से मधुबनी चौक से चोरौत तक पीडब्लूडी सड़क का निर्माण हो रहा है, जिसमें निर्माण एजेंसी द्वारा प्राक्कलन का अनदेखी किया जा रहा है. इसको लेकर तीन बार विभागीय कार्यपालक अभियंता से शिकायत की जा चुकी है, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >