sitamarhi news: गररी की टीम ने सुरसंड टीम को चार-एक गोल से पराजित किया

राजबाग युवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित राजबाग फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे मैच में बुधवार को गररी, दरभंगा की टीम ने सुरसंड की टीम को चार-एक गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

पुपरी. राजबाग युवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित राजबाग फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे मैच में बुधवार को गररी, दरभंगा की टीम ने सुरसंड की टीम को चार-एक गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. विजेता टीम की ओर से अदनान, फरहद, उस्मान एवं फैयाज ने एक-एक गोल किया. गररी टीम के अफसार बेग को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया, जिसे पूर्व मुखिया रामजन्म ठाकुर ने कप प्रदान कर सम्मानित किया. इससे पूर्व बिहार पैरामेडिकल संघ, सीतामढ़ी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, राजबाग युवा संस्थान के संस्थापक अतुल कुमार एवं शिक्षाविद मो सईद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया. ज्ञातव्य हो कि 14 अप्रैल से प्रारंभ फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसका फाइनल मुकाबला 20 अप्रैल रविवार को होगा. टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल गुरुवार को डुमरा बनाम कुम्हरौली एवं दूसरा सेमीफाइनल गररी बनाम राजबाग की टीम के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा. मैच में रेफरी के रूप में मो आफताब, लाइंसमैन के रूप में मो गुलज़ार मंसूरी व मो शहंशाह एवं उद्घोषक चंदन पाठक थे. मौके पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के चेयरमैन नारायण ठाकुर कुरकुर, संयोजक नागेश्वर कुमार, मो शाकीर हुसैन, देवक पंडित, रविंद्र ठाकुर, बिलटू कापर, सोनू सिंह, महंथ कुमार, सुबोध राम, दिनेश कुशवाहा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >