sitamarhi news : बाल श्रम के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय

डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय कक्ष में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई.

परसौनी. डीएम रिची पांडेय के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय कक्ष में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ अनिल कुमार ने की. बैठक में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स व बाल संरक्षण समिति के सदस्य गण शामिल हुए. बैठक में बाल श्रम के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा को सुदृढ़ बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने स्तर पर की जा रही गतिविधियों की जानकारी साझा की. बीडीओ अनिल कुमार ने प्रखंड अंतर्गत सभी स्कूलों, दुकानों, होटलों और औद्योगिक इकाइयों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया, ताकि बाल श्रमिकों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई की जा सके. वहीं, बाल श्रमिकों के पुनर्वास और उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रभावी योजना तैयार करने पर बल दिया गया. उन्होंने जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों से भी बाल श्रम उन्मूलन में सक्रिय सहयोग करने की अपील की, ताकि इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त किया जा सके. बैठक में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पंकज कुमार, परसौनी थाना के पुलिस पदाधिकारी धनंजय सिंह, सीडीपीओ कुसुम कुमारी, प्रथम संस्था के जिला समन्वयक सुधीर कुमार, सीओ प्रिंस प्रकाश, महिला पर्यवेक्षिका नीलम कुमारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अवनीश कुमार व चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि रामाशंकर कुमार समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >