पोखर में डूबने से संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत

थाना क्षेत्र की चकवा पंचायत अंतर्गत सतपुरवा गांव निवासी राजमंगल महतो के पुत्र पप्पु महतो (25 वर्ष) की पोखर में डूबने से संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी.

बैरगनिया. थाना क्षेत्र की चकवा पंचायत अंतर्गत सतपुरवा गांव निवासी राजमंगल महतो के पुत्र पप्पु महतो (25 वर्ष) की पोखर में डूबने से संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. घटना गुरुवार देर रात की है. मृतक की मां शारदा देवी ने बताया कि उसका पुत्र दिल्ली में रहकर पंखे की दुकान में मजदूरी करता था. कुछ दिनों पहले वह घर आया था. गुरुवार को वह बैरगनिया बाजार से लौटकर लगभग तीन बजे वापस घर आया. घर से निकलकर वह बाहर घुमाने चला गया. देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा, तब परिजनों में बेचैनी बढ़ने लगी. बागमती नदी के किनारे बने तटबंधों पर काफी देर तक खोजा गया, लेकिन कोई पता नहीं चला. इधर, घर में शाम का भोजन बन कर रखा हुआ था. अबोध बच्चे पिता का राह देखकर सो गए. अचानक गांव में किसी युवक की डूबकर मौत होने की खबर पाकर सभी ग्रामीण घटनास्थल की ओर भागे. वहां पहुंच कर शारदा देवी ने अपने पुत्र की पहचान पप्पू महतो के रूप में की. सूचना मिलने पर थाने की पुलिस टीम पहुंंचकर छानबीन की तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, मृतक की गर्भवती पत्नी पिंकी देवी (23 वर्ष) का रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VINAY PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >