सहियारा में संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव

सहियारा थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत के धुमहा वार्ड नंबर दो में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी.

बथनाहा. सहियारा थाना क्षेत्र के बखरी पंचायत के धुमहा वार्ड नंबर दो में एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मौत हो गयी. जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के बखरी निवासी विनोद राय की पत्नी कविता कुमारी के रुप में की गयी है. हालांकि घटना के बाद शव को घर में ही लावारिस हालत में शव छोड़कर ससुराल वाले फरार हो गए. मृतका के परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के पिता बथनाहा थाना के मदनपट्टी गांव निवासी रघुवंशी यादव ने बताया कि वर्ष 2019 में पुत्री कविता की शादी हिंदू रीति-रिवाज से धुमहा निवासी विनोद राय से किया था. कई दिनों से दामाद नशे में मेरी पुत्री के साथ बुरी तरह मारपीट करता था. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि जांच के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा. फंदे से लटका शव बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >