सुरसंड में वाहन की ठोकर से बेला के युवक की मौत

थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव के समीप एनएच 227 पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गयी.

सुरसंड. थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव के समीप एनएच 227 पर शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बेला थाना क्षेत्र के बेला गांव निवासी स्व योगेंद्र चौधरी के पुत्र लक्ष्मण चौधरी के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी व इकलौता पुत्र आकाश चौधरी के साथ जीविकोपार्जन के लिए नेपाल के जनकपुरधाम में रहता है. शनिवार की देर शाम वह जनकपुरधाम से अपने पैतृक गांव बेला जा रहा था. जनकपुरधाम से भिट्ठामोड़ पहुंचने के बाद वह सुरसंड जाने के लिए एक टेंपो पर सवार हुआ. पर, किसी कारणवश वह नवाही में ही टेंपो से उतरकर पांव पैदल सुरसंड जा रहा था. इसी बीच गोपालपुर गांव के समीप एनएच 227 पर अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. स्थानीय लोगों ने डायल 112 को बुलवाकर इलाज के लिए उसे सीएचसी भेज दिया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया. इलाज के बाद वह पुनः जनकपुरधाम जा रहा था. किंतु रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >